
किसी भी कार्य को विश्व स्तर पर करने के लिए संगठन की जरुरत होती है, इसलिए ईश्वर ने सम्पूर्ण मानव जगत को सोशल मिडिया के माध्यम से जोड़ दिया है| सोशल मिडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर सम्पूर्ण मानव जगत के लोगो के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता होता है, न तो ज्ञान बाँटने वाला गुरु होता है नहीं ज्ञान पाने वाला शिष्य, सभी एक सामान होते है, छोटे-बड़े, जाति-सम्प्रदाय का भी भेदभाव भी नहीं होता|
युग परिवर्तन की संधिवेला संगमयुग में, कलयुग को सतयुग में परिणित करने के लिए, कर्मभूमि पर सतयुगी दुनिया का सृजन करने के लिए, ईश्वर ने कर्मभूमि पर हम सभी कर्मयोगियों को निमित्त बनाया है| मानव जगत के सत्कर्म ही कर्मभूमि पर कलयुग को सतयुग में परिणित कर सकते है| सोशल मीडिया पर हमारे सभी मित्र मिलकर ज्ञानप्रद सद संदेशो का आदान प्रदान कर रहे है, ईश्वरीय ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे है| कल्कि ज्ञान सागर से जुड़े सभी मित्रो का बहुत-बहुत आभार, ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे| आप अपने जीवन में सत्कर्मी बनकर जीवनयापन करे, ईश्वर आपको आपके परिवार को भरपूर सुख, शांति, वैभव, समृद्धि, निरोगी काया प्रदान करे|
WhatsApp us 










