कर्मभूमि पर विकास में हजारो वर्ष लग जाते है महाविनाश के लिए कुछ ही पल काफी हैं…

आध्यात्मिक ज्ञान और विज्ञान के अनुसार हमारी धरती को बनकर आज करोड़ो वर्ष बीत चुके है, कर्मभूमि पर मानव का जन्म होकर भी लाखो वर्ष बीत गये, किन्तु मानव जगत का वर्तमान कलेंडर आज भी वर्ष 2023 की गणना कर रहा है और फिर से कर्मभूमि पर पाप का बोझ बढ़ने के कारण महाविनाश की तैयारी नजर आ रही है| मानव जगत के सत्कर्म ही इस महाविनाश को रोक सकते है ईश्वर नहीं| 

धरती पर मानव का जन्म होकर भले लाखों वर्ष बीत गए मगर सम्पूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी परमब्रह्म का सत्यस्वरूप आज तक कोई नहीं जान पाया, सभी ने उसे परम सत्य ही मान लिया किन्तु उसके कारण असत्य प्रकट हुआ, उससे ही महामाया प्रकट हुई ये किसी ने क्यों नहीं जाना? जो निर्गुण स्वरूप में रम सत्य है वही तो सगुण मायावी स्वरूप में सत-असत है, ज्ञात रहे एक ही दिव्य महाशक्ति के दो स्वरूप दो चरित्र है| एक वही कर्ता, भरता और हरता है|

कर्मभूमि कर किसी कर्मयोगी ने अब तक अद्भुत रहस्यमय सृष्टि सृजन के रहस्यमय ज्ञान को जान लिया होता, तो मानव अपने स्वयं के भीतर ईश्वरीय वैभव, ईश्वर के परम सत्य आत्मस्वरूप व सत-असत जीवात्मस्वरूप को भी जान लेता| इसके बाद आज का मनुष्य अल्लाह, ईश्वर की इबादत नहीं करता बल्कि अपने भीतर की आंतरिक शक्ति को, अपने स्वयं के सत्यस्वरूप को, अपने विराट आत्मस्वरूप को जानकर धरती को स्वर्ग और ब्रह्मांड को मोक्ष बनाकर पूरे ब्रह्मांड का नायक बनकर सुंदर सृष्टि का आनंद ले रहा होता| 

अद्भुत रहस्यमय सृष्टि सृजन के रहस्यमय ज्ञान को किसी ने जान लिया होता, तो मनुष्यों की अज्ञानतावश हमारी धरती पर पाप के कारण बार बार महाविनाश नहीं होते, आज मानव जगत का वर्तमान कलेंडर 2023 वर्ष की नहीं बल्कि लाखों वर्षो की गणना कर रहा होता| दोस्तो मैं कल्कि साधक विश्व धर्म रक्षक कैलाश मोहन अपनी अतःप्रेरणानुसार ईश्वरीय संदेशानुसार ही कल्कि ज्ञान सागर के माध्यम से मानव को महामानव बनाने आया हूँ, मैं सम्पूर्ण मानव जगत के लोगों को उनका सत्यस्वरूप बताकर धर्म और ईश्वर के नाम पर अनेक प्रकार के धार्मिक स्थल, धर्म ग्रंथ, जाति, संप्रदायवाद से मुक्त कराने आया हूँ, मैं मानव जगत को भक्त नहीं भगवान बनाने आया हूँ| अपनी धरती माता को महाविनाश से बचाकर अविनाशी स्वर्ग बनाने आया हूँ| आप मुझे साथ दो तो मै  आपको कर्मभूमि पर स्वर्ग सुख का आनन्द दूंगा|

Related Posts

WhatsApp WhatsApp us