शासन प्रणाली में परिवर्तन करने से मिटेगा भ्रष्टाचार, भारत बनेगा विश्व का प्रथम विकसित देश…

सदियों से भारत कर्मभूमि का आध्यात्मिक खंड रहा है, युगों-युगों से विश्व धर्म गुरु के रूप में सम्पूर्ण मानव जगत को कर्म करने का, जीवन जीने का ज्ञान देता आया है| आज हम भारतवासियों के लिए बड़े दुःख का विषय है, विश्व को अहिंसा का सन्देश देने वाला, विश्व धर्म गुरु भारत जिसे विश्व का प्रथम विकसित राष्ट्र बनना चाहिए, वो वर्तमान में विश्व में सबसे ज्यादा मांस निर्यात करने वाला देश बन गया है|

भारतीय प्रशासन के कुछ भ्रष्ट नेताओ ने चंद मायावी कागज के टुकडो के लिए भारत की पावन भूमि पर हजारो कत्लखाने खुलवा दिए, देश भर में कई कत्लखाने अवैध भी चल रहे है, जिनमें प्रतिदिन लाखों मासूम पशुओं को दर्द भरी मौत मारकर उनका मांस विदेशो में निर्यात किया जा रहा है| एक तरफ कई बड़े कत्लखानों के मालिक हिंदू है तो दूसरी तरफ कई हिंदू इस हिंसक व्यवसाय में लगे हुए है|

विश्व धर्म गुरु व आध्यात्मिक देश के नाम से विश्व विख्यात भारत जो सम्पूर्ण मानव जगत को, अपने विश्व मानव परिवार को अहिंसा का सन्देश देता था, आज वही भारत विश्व की सबसे बड़ी मांस की मंडी बन गया है| विश्व को ज्ञान बाटने वाला भारत, प्रेम, सत्कर्म और सेवा का सन्देश देने वाला भारत आज अपने विश्व मानव परिवार के लोगों को मांस खिलाकर उनमें तामसिक प्रवृतिया पैदा कर रहा है|

माया प्रेमी बनकर मासूम पशुओ की हिंसा करने वाला, प्रकृति और परमात्मा के खिलाफ कार्य करने वाला देश, विश्व मानव परिवार के लोगो में तामसिक प्रवृतिया पैदा करने वाला देश भारत पुनः विश्व धर्म गुरु कैसे बन सकता है? कैसे विश्व का प्रथम विकसित राष्ट्र बन सकता है? अपने देश की आन, बान, शान की रक्षा करने के लिए भारतीय संत-महात्माओं के साथ ही धर्म प्रेमी, राष्ट्र प्रेमी देशवासियों को आगे आना होगा| 

Related Posts

WhatsApp WhatsApp us